मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ समस्तीपुर के छतौना में पंचायत प्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, जांच की मांग
समस्तीपुर प्रखंड की छतौना पंचायत में अनशन करते पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर की छतौना पंचायत में मनरेगा योजनाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। जांच की मांग तेज।
मनरेगा अनशन समस्तीपुर: छतौना पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को वार्ड संख्या तीन स्थित शिव मंदिर परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. इस आंदोलन का नेतृत्व उप मुखिया कोमल देवी, पैक्स अध्यक्ष सुनील ठाकुर और वार्ड सदस्य चंदन पांडेय कर रहे हैं, जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए हैं.
आपके शहर में
सड़क, नाला और पौधारोपण योजनाओं में भारी धांधली का आरोप
अनशनकारियों ने मनरेगा कर्मियों पर विकास योजनाओं में घटिया सामग्री का उपयोग करने और सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया है.
- सड़क निर्माण में लापरवाही: वार्ड संख्या 14 और 15 की सीमा पर चार माह पूर्व बनी ईंटकरण कच्ची सड़क कुछ ही दिनों में पूरी तरह जर्जर हो गई.
- नाले के निर्माण में गड़बड़ी: वार्ड 2 में सुनील ठाकुर से रामदेव ठाकुर के घर तक, मुर्गा फार्म से बोरिंग तक और वार्ड 15 में पुल से पवन सिंह के घर तक बने नाले में अनियमितता बरती गई.
- पौधारोपण में घोटाला: पैक्स अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों से पौधारोपण के नाम पर वसूली की गई, परंतु पौधे उपलब्ध नहीं कराए गए.
- पारिश्रमिक भुगतान की मांग: वार्ड सदस्य ने पंचायत के अनुरक्षण एवं स्वच्छता कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय भुगतान की मांग उठाई.
कार्रवाई होने तक जारी रहेगा आंदोलन
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, अनशन जारी रहेगा. मौके पर कमलेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, जयराम ठाकुर, उमेश ठाकुर और विनोद ठाकुर मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: एनएच-122बी पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, पीएचसी ले जाने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए