सर्पदंश के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पड़े परिजन, हालत बिगड़ने पर किशोर सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर में 12 वर्षीय किशोर को सांप ने डस लिया। झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया।

विज्ञापन

Snake Bite Incident: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता पंचायत के वार्ड 8 भगवानपुर काली स्थान में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां स्वर्गीय उमेश ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार ठाकुर अपने घर के पास स्थित एक बिल के समीप खेल रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Samastipur News: झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाया

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने लापरवाही और अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया. झाड़-फूंक में काफी समय बीत जाने के कारण ज़हर पूरे शरीर में फैल गया और किशोर की हालत धीरे-धीरे अधिक बिगड़ने लगी.

Samastipur Sadar Hospital News: गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

जब बच्चे की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई, तब परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुषमा सिंह ने किशोर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. डॉ. सिंह ने बताया कि झाड़-फूंक के कारण इलाज में देरी हुई है, जिससे किशोर की स्थिति फिलहाल काफी गंभीर बनी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन