पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन?

Updated at : 12 Apr 2026 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee Election Rally Khandghosh west bengal assembly election 2026

Mamata Banerjee Election Rally: पूर्व बर्धमान के खंडघोष में ममता बनर्जी ने भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया. उन्होंने SIR विवाद, मछली खाने के अधिकार और 2026 चुनाव में भाजपा के षड्यंत्र को लेकर जनता को आगाह किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Election Rally| खंडघोष (पूर्व बर्धमान), मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का प्रचार करने पूर्व बर्धमान में खंडघोष पहुंची ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर प्रहार किया है. खंडघोष विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार नवीन चंद्र बाग के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘आमोदी-प्रमोदी’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने जनता को आगाह किया कि मोदी-शाह चुनाव में बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी के खाने-पीने की आदतों पर पाबंदी लगाने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है.

मशरूम खाने वाले मोदी हमें मछली पर सीख न दें

लोदना फुटबॉल ग्राउंड में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने खाने-पीने की पसंद पर छिड़ी बहस को आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा- मोदी बाबू, आप विदेश से मशरूम मंगाकर खाते हैं. बंगाल का बच्चा चावल और मछली का झोल खाकर स्कूल जाता है. आप कौन होते हैं हमें यह सिखाने वाले कि हम क्या खाएं और क्या नहीं? प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का लोगों की थाली पर पहरा देना न तो इंसाफ है, न ही संविधान इसकी इजाजत देता है. उन्होंने ‘जल भरो जल धरो’ योजना के जरिये बंगाल में मछली उत्पादन की सफलता के बारे में भी दुनिया को बताया.

SIR को बताया महा-स्कैम, चुनाव बाद होगा हिसाब

वोटर लिस्ट से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा- एसआईआर (SIR) का मतलब सर्वनाश है. यह भाजपा का बहुत बड़ा स्कैम है. 2024 में इन्हीं वोटरों ने आपको दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाया और आज 2026 में वे अवैध हो गये? जो लोग 50-100 साल से यहां रह रहे हैं, उनके नाम डिलीट किये जा रहे हैं. हम इसके खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेंगे. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी चुनाव आयोग के हाथ में सब कुछ है, लेकिन चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Election Rally: भाजपा के वादों को झूठ का पुलिंदा बताया

ममता बनर्जी ने भाजपा के चुनावी वादों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया. उन्होंने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

  • बुलडोजर की राजनीति : बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे दिये गये और नतीजे आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया. भाजपा ने तो दिये हुए पैसे तक वापस मांगना शुरू कर दिये हैं. इसका वीडियो मेरे पास है.
  • नौकरी का वादा : मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन रेल और आर्मी में पद खाली पड़े हैं. हमारी सरकार ने बंगाल में 2 करोड़ नौकरियां दी हैं और बेकारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आयी है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय बलों के आचरण से ममता बनर्जी नाराज

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) के व्यवहार पर भी सवाल उठाये. उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर महिलाओं के बैग खोलकर उनके निजी सामानों के साथ अशालीन आचरण किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने कहा- आपको चेक करने का अधिकार है, लेकिन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण

जनता से अपील- पैसे लें पर वोट न दें

ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के पास अपना कोई कैडर नहीं है. वह 500 रुपए देकर लोगों को जुलूस में भाड़े पर लाती है. उन्होंने जनता से कहा- अगर वे रुपए देते हैं, तो आप ले लीजिए, लेकिन वोट केवल तृणमूल को ही दें. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल के हिंदू-मुस्लिमों को बांटने के लिए एक पार्टी को 1000 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: सिलीगुड़ी में आधी रात को ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, रोड शो में बदली पीएम की यात्रा, हुई फूलों की बारिश

BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा

भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola