भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Bhabanipur Candidature Controversy West Bengal Election 2026

Mamata Banerjee Bhabanipur Candidature Controversy: ममता बनर्जी ने केशियारी रैली में भाजपा पर भवानीपुर उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश का आरोप लगाया. SIR में 90 लाख नाम हटने और 250 मौतों पर सवाल उठाये. UCC को पिछड़ों के खिलाफ साजिश बताया. ममता बनर्जी ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Bhabanipur Candidature Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने सीधा आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की गहरी साजिश रची थी. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाकर उन्हें चुनाव से बाहर करने की कोशिश की गयी, लेकिन जनता के आशीर्वाद ने इसे नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश के लगाये आरोप

भवानीपुर विधानसभा सीट, जहां से ममता बनर्जी के सामने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ताल ठोक रहे हैं, इस वक्त बंगाल की सबसे हॉट सीट बनी हुई है. ममता बनर्जी ने बिना विस्तार से बताये कहा- भाजपा के पास लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने का साहस नहीं है. वे मेरी उम्मीदवारी रद्द कराना चाहते थे, ताकि मुझे मैदान से हटाया जा सके, लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सतर्कता ने उनकी इस साजिश को विफल कर दिया.

SIR में कट गये 90 लाख वोटर के नाम

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट में धांधली हुई है. भाजपा ने जबरन मतदाता सूची से 90 लाख नाम हटवाये हैं, जिनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee Bhabanipur Candidature: 250 मौतों के आंकड़ों से बीजेपी को घेरा

उन्होंने कहा कि एसआईआर (SIR) की इस तनावपूर्ण प्रक्रिया के कारण अब तक 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने पूछा कि क्या बांग्ला बोलनेवाले भारतीय नहीं रहेंगे. क्या हमें बार-बार अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?

इसे भी पढ़ें : भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

UCC और EVM पर दी खुली चेतावनी

बंगाल में सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के भाजपा के वादे पर ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने इसे पिछड़ों के खिलाफ साजिश करार दिया. कहा कि UCC के जरिये भाजपा पिछड़ों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहती है. अपना फरमान थोपना चाहती है. उन्होंने संकल्प लिया कि बंगाल में इसे कभी लागू नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

EVM में छेड़छाड़ के ममता बनर्जी ने लगाये आरोप

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सुप्रीमो ने आशंका जतायी कि भाजपा चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में भी छेड़छाड़ की योजना बना रही है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की करारी हार के बाद दिल्ली की सत्ता से भी उनकी विदाई तय है.

इसे भी पढ़ें

तेतुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- सांप भरोसेमंद, भाजपा नहीं, बंगाल में 90 लाख वोटर के नाम कटने से मचा हड़कंप

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश

टीएमसी पर भाजपा का हमला- मालदा कांड जंगलराज, रोहिंग्या प्रेम और लोकतंत्र पर काला धब्बा, ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola