LSG को सपोर्ट करने पहुंची सारा और सानिया, अर्जुन तेंदुलकर को फिर नहीं मिला मौका

Updated at : 12 Apr 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Sara Tendulkar and Saaniya Chandhok

स्टैंड्स में LSG को चीयर करती हुई सानिया चंडोक (बाएं) और सारा तेंदुलकर (दाएं), Pic- Social Media/X

Sara Tendulkar and Saaniya Chandhok: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस का मैच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और लखनऊ को 164 रन पर रोक दिया. वहीं स्टैंड्स में अर्जुन को सपोर्ट करने उनकी बहन सारा तेंदुलकर और पत्नी सानिया चंडोक मैच देखने पहुंची.

विज्ञापन

Sara Tendulkar and Saaniya Chandhok: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन का 19वा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस ने टॉस अपने नाम किया और गेंदबाजी करने का फैसला लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर बनाया. लोकिन इस मैच में स्टैंड्स में दो खास फैंस देखने को मिले, जिनका कनेक्शन अर्जुन तेंदुलकर से है.

सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक पहुंची स्टेडियम

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा है. इसी वजह से उनको और उनकी फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर और पत्नी सानिया चंडोक इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद रही. इन दोनों को स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए स्पॉट किया गया. मैच के दौरान कैमरा कई बार स्टैंड्स की तरफ गया और इन दोनों की उपस्थिति को टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया. अर्जुन और लखनऊ की टीम को चीयर करने के लिए यह दोनों विशेष रूप से इस मैदान पर आई है.

अर्जुन तेंदुलकर का लखनऊ के लिए डेब्यू बाकी

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के इस सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हुआ करते थे. ऑक्शन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ट्रेड कर दिया गया था. लखनऊ कैंप में शामिल होने के बावजूद उन्हें अब तक प्लेइंग 11 में खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज के इस मुकाबले में भी अर्जुन अंतिम ग्यारह प्लेयर की लिस्ट से बाहर रहे. इसका सीधा मतलब है कि उन्हें अपने डेब्यू मैच के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की निराशाजनक बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. टीम ने 20 ओवर में 164 रन का स्कोर तो बनाया लेकिन कोई भी प्लेयर लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका. पूरी टीम की तरफ से सबसे अधिक 18 रन एडन मार्करम के बल्ले से निकले. मार्करम के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर को भी पार नहीं कर पाया. छोटे स्कोर और कुछ अतिरिक्त रन की मदद से टीम इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में किसी तरह कामयाब रही.

प्रसिद्ध कृष्णा का शानदार टी20 स्पेल

गुजरात टाइटंस के बॉलर्स ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को रन बनाने का मौका नहीं दिया. गुजरात टीम के लिए सबसे सफल बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा साबित हुए. उन्होंने अपने कोटे के ओवर में कमाल की बॉलिंग करते हुए मात्र 28 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए. यह प्रसिद्ध कृष्णा के टी20 करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर बन गया है. उनके अलावा अशोक शर्मा ने भी अच्छी लाइन लेंथ पर बॉलिंग की और 2 विकेट गिराए. वहीं मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा के खाते में भी 1-1 सफलता आई.

ये भी पढ़ें-

PBKS की मिस्ट्री गर्ल का सच आया सामने, अर्शदीप संग नया वीडियो हुआ वायरल

18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट

LSG vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola