LSG vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

Updated at : 12 Apr 2026 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 LSG vs GT Toss

शुभमन गिल (बाएं) और ऋषभ पंत (दाएं), Pic- Social Media/X

LSG vs GT: आईपीएल 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी. गिल आसान जीत चाहते हैं. वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का मानना है कि पहले बैटिंग या बॉलिंग से खास फर्क नहीं होता है.

विज्ञापन

LSG vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में हो रहा है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के बाद गिल काफी खुश नजर आए. वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. पंत का मानना है कि आजकल विकेट जिस तरह के हैं, उससे पहले बैटिंग या बॉलिंग करने से ज्यादा फर्क नहीं होता है.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडन माक्ररम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बड़ोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट सब – मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत.

शुभमन गिल की रणनीति 

टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि उनका पक्ष पहले फील्डिंग करेगा. पिछले मैच की जीत से गुजरात को काफी आत्मविश्वास मिला है. वह इस मुकाबले में और बेहतर क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. गिल का लक्ष्य है कि मैच आखिरी ओवर तक ना जाए और गुजरात पहले ही आसान जीत हासिल कर ले. उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना सबसे जरूरी है. जो भी 14 मैचों में बेहतर खेलेगा वही जीतेगा.

 ऋषभ पंत की सोच 

टॉस हारने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि उनके लिए हर जीत बहुत अहम है. जिस तरह से लखनऊ ने अपना पिछला मैच जीता, वह सभी का हौसला बढ़ाता है. पंत पहले की जीत को भूलकर इस मुकाबले पर ध्यान देना चाहते हैं. उनका मानना है कि पिच के हिसाब से हालात बदल सकते हैं. इसलिए सबको हर मैच में अपना सौ प्रतिशत देना होगा.

फील्डिंग पर जोर 

ऋषभ पंत ने लखनऊ की फील्डिंग की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि पिछले मैच में साथियों ने मैदान पर गजब का जज्बा दिखाया था. टीम मीटिंग में हमेशा इसी जोश के साथ खेलने की बात होती है. पंत को यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि उनके साथी अपना सब कुछ लगा रहे हैं. लखनऊ इसी आक्रामक सोच के साथ मैदान पर उतरेगा.

ये भी पढ़ें-

वानखेड़े में MI vs RCB की भिडंत, मैच से पहले जाने कौन किस पर भारी

CSK की जीत के बाद कप्तान रुतुराज को सजा, नीतीश राणा पर भी हुआ एक्शन, जानें कारण

दिल्ली की हार का कारण बना अंपायर का फैसला? जानें क्यों खिलाड़ियों ने किया ड्रामा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola