वानखेड़े में MI vs RCB की भिडंत, जानें मैच से पहले कौन किस पर भारी
Published by : Aditya Kumar Varshney Updated At : 12 Apr 2026 3:17 PM
मुंबई इंड़ियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, Pic- PTI
MI vs RCB: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में कांटे की टक्कर होगी. दोनों टीमे जीत की राह पर लौटना चाहेंगी. मैच से पहले जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, वानखेड़े स्टेडियम के आंकडे और पिछले 5 मैचों का इतिहास.
MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक तीन-तीन मैच खेले है. मुंबई को एक मैच में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पडा है. वही आरसीबी ने दो मैच जीते है और एक में उसे हार मिली है. अपने पिछले मैच में दोनों ही टीमों को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए जरूरी है. दोनों ही टीमे इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का दबदबा
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. लेकिन जब हम आंकड़ो की बात करते है तो मुंबई की टीम काफी आगे दिखाई देती है. इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 34 मैच खेले गए है. इन 34 मुकाबलों में से 20 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए है. जबकि आरसीबी की टीम को 14 मैचों में जीत हासिल हुई है. यह रिकॉर्ड साफ तौर पर बताता है कि ऐतिहासिक रूप से मुंबई का पलडा भारी है और आरसीबी के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होता है.
पिछले 5 मैचों में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन
ओवरऑल रिकॉर्ड में भले ही मुंबई की टीम आगे हो लेकिन पिछले कुछ समय में आरसीबी ने जबरदस्त खेल दिखाया है. अगर हम दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों के नतीजे देखे तो आरसीबी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मैच आरसीबी ने जीते है. वही दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिल पाई है. यह तथ्य बताता है कि मौजूदा समय में आरसीबी की टीम मुंबई को कडी टक्कर दे रही है.
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का मजबूत रिकॉर्ड
यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन हमेशा से बहुत शानदार रहा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच अब तक कुल 11 बार मुकाबला हुआ है. इन 11 मैचों में से 7 बार मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. इसके उलट आरसीबी की टीम इस मैदान पर केवल 4 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है. होम ग्राउंड का सीधा फायदा मुंबई इंडियंस को इस मैच में भी मिल सकता है.
रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
मुंबई और बेंगलुरु के बीच होने वाले इस बडे मैच में सभी क्रिकेट फैंस की नजरे दो दिग्गज खिलाडियो पर रहने वाली है. आरसीबी के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और मुंबई के लिए रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत अहम होगा. इन दोनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजो का फॉर्म मैच का नतीजा तय करने में सबसे बडी भूमिका निभाएगा. अगर दोनों में से कोई भी बल्लेबाज टिक कर खेलता है तो वह अपनी टीम को आसानी से जीत दिला सकता है.
ये भी पढ़ें-
CSK की जीत के बाद कप्तान रुतुराज को सजा, नीतीश राणा पर भी हुआ एक्शन, जानें कारण
दिल्ली की हार का कारण बना अंपायर का फैसला? जानें क्यों खिलाड़ियों ने किया ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










