18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट

Updated at : 12 Apr 2026 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Mathisha Pathirana IPL 2026

मथीशा पथिराना, Pic- Social Media/X

Mathisha Pathirana, IPL 2026: खराब प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स को भारी राहत मिली है. टीम के 18 करोड़ रुपये वाले महंगे श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट से उबर गए हैं. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद वह 19 अप्रैल को टीम में वापसी करेंगे जिससे केकेआर की गेंदबाजी काफी मजबूत होगी.

विज्ञापन

Mathisha Pathirana, IPL 2026:  आईपीएल 2026 में लगातार हार का सामना कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम के 18 करोड़ रुपये वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह फिट हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनका फिटनेस टेस्ट लिया था जिसमें वह पास हो गए हैं. इसके बाद बोर्ड ने उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया है. 

पथिराना 17 अप्रैल को भारत पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार वह सीधे चेन्नई सुपर किंग्स वाले मैच में नहीं खेलेंगे बल्कि 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनकी वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलने की पूरी उम्मीद है.

KKR की कमजोर गेंदबाजी को मिलेगा सहारा

KKR ने पिछले ऑक्शन में पथिराना पर बहुत भरोसा जताया था और उन्हें 18 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस सीजन में अब तक केकेआर की सबसे बड़ी परेशानी उनकी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी रही है. टीम के गेंदबाज आखिरी ओवर्स में रन रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं. पथिराना अपनी सटीक यॉर्कर और अलग बॉलिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं. उनके टीम से जुड़ने पर केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत हो जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप में हो गए थे चोटिल

पथिराना की फिटनेस को लेकर काफी समय से चिंता बनी हुई थी. इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे. उस मैच में वह केवल चार गेंद ही फेंक सके थे और उनके पैर की पिंडली में चोट लग गई थी. इसी चोट की वजह से वह आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल सके. अब वह एकदम ठीक हो चुके हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं.

कोलकाता का अब तक का प्रदर्शन रहा खराब

कोलकाता की टीम के लिए यह सीजन अभी तक बेहद खराब रहा है. टीम ने शुरुआती चार मैचों में बहुत ही निराशाजनक खेल दिखाया है और उसे लगातार हार मिली है. अंक तालिका में भी टीम सबसे नीचे है. पहले मैच में केकेआर के गेंदबाज 220 रन का बड़ा स्कोर भी नहीं बचा पाए थे. इसके बाद मुंबई और लखनऊ के खिलाफ भी गेंदबाजी की कमियां खुलकर सामने आ गई थीं.

खिलाड़ियों की चोट और खराब फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किल

कोलकाता की परेशानियां केवल पथिराना के ना होने से नहीं थी. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान को भी टूर्नामेंट से पहले रिलीज करना पड़ा था. टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म ने भी मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि अंगकृष रघुवंशी की बल्लेबाजी ने टीम को थोड़ी राहत जरूर दी है.

CSK के लिए कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन

पथिराना के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है. वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. चेन्नई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 32 मैचों में 47 विकेट लेकर अपना हुनर साबित किया था. भारत के मैदानों और यहां की पिचों से वह बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं. उनका यही अनुभव अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए संजीवनी का काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

LSG vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

वानखेड़े में MI vs RCB की भिडंत, जानें मैच से पहले कौन किस पर भारी

CSK की जीत के बाद कप्तान रुतुराज को सजा, नीतीश राणा पर भी हुआ एक्शन, जानें कारण

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola