PBKS की मिस्ट्री गर्ल का सच आया सामने, अर्शदीप संग नया वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 12 Apr 2026 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Arshdeep Singh Samreen Kaur

एयरपोर्ट पर समरीन कौर के साथ दिखे अर्शदीप सिंह, Pic- Screenshot/Viral Video (X)

Arshdeep Singh Samreen Kaur Video: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखे हैं. इसके बाद से ही फैंस के बीच दोनों के डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि अभी किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

Arshdeep Singh Samreen Kaur Video: अर्शदीप सिंह इन दिनो मैदान के अंदर अपनी शानदार गेंदबाजी और मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं. इंटरनेट पर उनका एक नया वीडियो तेजी से फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह मशहूर पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खेल प्रेमियो के बीच दोनों के आपसी रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

स्नैपचैट फोटो से मिला था पहला सुराग

चल रहे आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह ने अपने आधिकारिक स्नैपचैट खाते पर एक तस्वीर साझा की थी. उस तस्वीर में भारतीय क्रिकेटर एक महिला का हाथ थामे हुए थे. हालांकि उस पोस्ट में महिला का चेहरा पूरी तरह से छिपा हुआ था. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने उस हाथ पर बने एक खास टैटू की मदद से यह खोज निकाला कि वह हाथ समरीन कौर का है. उसी समय से इंटरनेट पर दोनों के बीच किसी खास रिश्ते के होने की खबरे आने लगी थी.

Arshdeep Singh Rumored Girlfriend
अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी (बाएं) और अर्शदीप सिंह (दाएं), Pic- Social Media/X

एयरपोर्ट के वायरल वीडियो ने तेज की चर्चा

पुरानी तस्वीर के बाद अब सीधे एयरपोर्ट का यह नया वीडियो सामने आया है. क्लिप में अर्शदीप और समरीन एक साथ चलते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. इस हलचल ने पुराने अनुमानो को और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है. कई लोग अब इसे एक पक्का रिश्ता मान कर चल रहे हैं. हालांकि इन सारी अटकलो के बावजूद, अर्शदीप सिंह या समरीन कौर की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. दोनों ने इस विषय पर पूरी तरह से चुप्पी बनाए रखी है.

कौन हैं एक्ट्रेस समरीन कौर

समरीन कौर मनोरंजन की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा हैं. उनको मुख्य रूप से पंजाबी म्यूजिक जगत में उनके बेहतरीन काम के लिए पहचाना जाता है. बॉलीवुड के अंदर भी समरीन ने फिल्म 83 में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उन्होंने नेल पोलिश नाम की वेब फिल्म और कई सुपरहिट पंजाबी गानो में अपना काम दिखाया है. समरीन अतीत में मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर का खिताब भी जीत चुकी हैं. इंटरनेट पर लोग उनके खास स्टाइल और ग्लैमर को बहुत पसंद करते हैं.

IPL 2026 में दिखा टीम के लिए समर्थन

मौजूदा आईपीएल 2026 के सीजन में समरीन कौर को कई बार क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है. वह स्टैंड्स में बैठकर लगातार पंजाब किंग्स की टीम का उत्साह बढाती हुई दिखाई दी हैं. उनकी मैदान में बार-बार मौजूदगी ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनका अर्शदीप के साथ कोई खास कनेक्शन है. अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवर्स में कमाल का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन अब खेल के साथ उनकी यह पर्सनल लाइफ भी लोगो का खूब ध्यान अपनी ओर खीच रही है.

ये भी पढ़ें-

18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट

LSG vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग, ऐसी है प्लेइंग 11

वानखेड़े में MI vs RCB की भिडंत, जानें मैच से पहले कौन किस पर भारी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola