दुमका में अज्ञात हमलावरों ने दंपत्ति को बनाया निशाना, पत्नी गंभीर रूप से घायल 

Updated:
विज्ञापन
dumka news

दुमका क्राइम न्यूज सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Dumka News: दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शिव मंदिर पुलिया के पास उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार वृद्ध दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इससे जुड़ी नीचे खबर पढ़ें.

विज्ञापन

सरैयाहाट से कुमार चंद्रकांत की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव में अपराधियों का दुस्साहस उस समय देखने को मिला, जब शिव मंदिर पुलिया के पास बाइक सवार एक वृद्ध दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में बभनी गांव निवासी 65 वर्षीय हेमचंद्र राय और उनकी 60 वर्षीय पत्नी बिजली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. खासकर बिजली देवी को सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. 

ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.दोनों घायलों को तत्काल परिजनों की मदद से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. 

झाड़ियों से निकले हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की देर शाम दंपत्ति अपने पैतृक गांव बभनी से चरकापाथर स्थित नए घर जा रहे थे. जैसे ही वे शिव मंदिर के पास पुलिया के पास पहुंचे, पहले से झाड़ियों में छिपे दो अज्ञात युवक, जो हेलमेट पहने हुए थे, अचानक बाहर निकले और लोहे के रॉड और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से दंपत्ति संभल भी नहीं पाए और बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े. 

स्थानिय लोगों ने दी परिवार को सूचना 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में पड़े दंपत्ति को देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए.स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई है वह अपेक्षाकृत सुनसान इलाका है, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. 

पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर संभावित आरोपियों की पहचान में जुटने की बात कह रही है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola