आमजोड़ा में एनएसएस ने लगाया कैंप, 50 लोगों की हुई जांच

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 10 Apr 2026 7:30 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर एमजी कॉलेज के एनएसएस इकाई 1 व 5 की ओर से शुक्रवार को आमजोड़ा गांव में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया. इसमें 50 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी. रूरतमंदों को मुफ्त दवा भी दी गयी. कैंप में लोगों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गयी. ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी. इस दौरान सीएचसी के डॉ हरप्रसाद मुखर्जी, सीएचओ प्रीति मंडल, एएनएम वनश्री मंडल, स्वप्ना चक्रवर्ती सहित मेडिकल टीम मौजूद रही. कार्यक्रम में एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा राय व इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आशीष कुमार मंडल के साथ स्वयंसेवक प्रियंका, पिंकी, पोलिमा, राखी, अंजली, बेरोनिका समेत अन्य सक्रिय रहे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola