स्कॉर्पियो की टक्कर से पादरी की मौत

काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित जमनी गांव के निकट अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना दोपहर की है. मृतक घाटचौरा गांव का 32 वर्षीय विलियम टुडू जो पादरी थे. मिशनरी के कुछ लोगों को लेने के लिये जमनी गांव के पास गया था. लोगों को […]
काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित जमनी गांव के निकट अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना दोपहर की है. मृतक घाटचौरा गांव का 32 वर्षीय विलियम टुडू जो पादरी थे. मिशनरी के कुछ लोगों को लेने के लिये जमनी गांव के पास गया था. लोगों को लेकर जैसे ही रोड पार कर गांव की ओर जा रहा था. उसी क्रम में तेज रफ़्तार से आ रही अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिर गये.
उक्त वाहन की चपेट में आने से कुछ दूरी पहले एक बोलेरो भी बचा गया. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा गोपीकांदर की ओर जा रहे थे. घायल को सड़क पर देख पहल करते हुए बोलेरो द्वारा घायल को रिंचि अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




