नारी हैं समाज की धुरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2014 6:16 AM

विज्ञापन

बासुकिनाथ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड पंचायत समिति द्वारा किया गया. प्रखंड प्रमुख नवनीता सोरेन व जिला परिषद सदस्य सुहागिनी मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिसमें वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के स्थिति पर विस्तार से […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जरमुंडी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शनिवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड पंचायत समिति द्वारा किया गया. प्रखंड प्रमुख नवनीता सोरेन व जिला परिषद सदस्य सुहागिनी मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

जिसमें वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि महिलाएं परिवार ही नहीं बल्कि समाज की धुरी है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सभी क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है. महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. ग्रामीण इलाकों में कुप्रथा व कुरीतियों के कारण महिलाओं को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है.

जिप सदस्य सुहागिनी मरांडी ने महिलाओं को उसके अधिकार से अवगत कराया. परिवार में बेटी को उच्च शिक्षा देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की बात कही. जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत के नारी है व नारी एकता की बात कही. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बिटी टुडू, मंजु देवी, सुनैना देवी, कंचन देवी, जीवेश्वरी देवी, ममता देवी, जानकी देवी, पुनम देवी, रिंकू देवी, सरिता देवी, चंपा कुमारी, भादो मंडल आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola