बैनर, पोस्टर व झंडे हटाने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 2:18 AM
रणभेरी बजते ही प्रशासन हो गया सक्रिय, आचार संहिता का पढ़ाया पाठ दुमका : लोकसभा चुनाव के बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधियों व मीडिया के साथ बैठक की. उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने और चुनाव में होनेवाले व्यय के […]
रणभेरी बजते ही प्रशासन हो गया सक्रिय, आचार संहिता का पढ़ाया पाठ
दुमका : लोकसभा चुनाव के बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधियों व मीडिया के साथ बैठक की. उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने और चुनाव में होनेवाले व्यय के अनुश्रावण को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन करने की जानकारी दी.
आचार संहिता लागू होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों को बैनर, पोस्टर, झंडा हटाने व दीवारों पर लिखे नारे मिटाने का निर्देश डीसी ने दिया. उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










