काठीकुंड: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो हुए गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 2:17 AM

विज्ञापन

दुमका : काठीकुंड के मधुबन गांव में सातवीं कक्षा की छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अप्राथमिक अभियुक्त भुटु राय एवं नवी किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 24 फरवरी को मधुबन गांव के दक्षिण में एक वृक्ष के नीचे पीड़िता बेसुध हालत में मिली थी.उसे […]

विज्ञापन

दुमका : काठीकुंड के मधुबन गांव में सातवीं कक्षा की छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अप्राथमिक अभियुक्त भुटु राय एवं नवी किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 24 फरवरी को मधुबन गांव के दक्षिण में एक वृक्ष के नीचे पीड़िता बेसुध हालत में मिली थी.उसे सिउड़ी ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था. दुष्कर्म के बाद जान लेने की नीयत से उसके सिर व चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था.

दोनों ने स्वीकारा दोष

दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में कहा है कि वह दोनों 23 फरवरी को वह भुरकुंडा हटिया खरीदारी करने गया था. इसी दौरान उनदोनों को जानकारी मिली कि एक लड़का एक लड़की को जबरन चेकडैम की ओर ले जा रहा है, तो एक गड्ढे में लड़की से दुष्कर्म करते देखा. इसके बाद दोनों को देख वह युवक भाग निकला. बाद में भुटू और नवी अपनी ही गांव की उस छात्र को अपने साथ भुरकुंडा ले गये.

वहां हटिया में दोनों ने दारु पी और जबरन उक्त लड़की को भी दारु पिला दिया. घर लौटने के दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब लड़की ने घरवालों से यह बात कह देने की बात कही, तो नवी व भुटू ने जान से मारने के लिए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया और उसे मरा समझ वहीं छोड़ वापस लौट आया. इस मामले में दुष्कर्म के एक आरोपी राजेश हेंब्रम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola