केंद्राधीक्षक के साथ मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 2:16 AM
दुमका : एसपी कॉलेज में गुरुवार को पीजी प्रीवियस की परीक्षा के दौरान कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों ने केंद्राधीक्षक के साथ मारपीट की. घटना उस समय हुई जब सहायक केंद्राधीक्षक सह अंगरेजी के शिक्षक डॉ राजीव कुमार ने कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की. परीक्षार्थियों ने ना सिर्फ उन्हें घेर लिया बल्कि […]
दुमका : एसपी कॉलेज में गुरुवार को पीजी प्रीवियस की परीक्षा के दौरान कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों ने केंद्राधीक्षक के साथ मारपीट की. घटना उस समय हुई जब सहायक केंद्राधीक्षक सह अंगरेजी के शिक्षक डॉ राजीव कुमार ने कदाचार कर रहे कुछ परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की.
परीक्षार्थियों ने ना सिर्फ उन्हें घेर लिया बल्कि उनके साथ र्दुव्यवहार पर उतर आये. मामला यहीं शांत नहीं हुआ. उग्र परीक्षार्थियों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ डाले. डॉ कुमार किसी तरह वहां से विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, तो वहां भी छात्रों ने हाथापाई की. मिली जानकारी के अनुसार रूम नंबर 51 में गणित के परीक्षार्थी नकल कर रहे है. उन पर कार्रवाई करने के दौरान यह घटना हुई. इससे पूर्व परीक्षार्थी आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने की भी शिकायत कर रहे थे. लेकिन छात्रों को समझाकर परीक्षा आरंभ किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










