29 लाख में हुई वाहन पड़ाव की बंदोबस्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 2:15 AM

विज्ञापन

बासुकिनाथ : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विभिन्न आय स्नेतों की बंदोवस्ती खुले डाक द्वारा की गयी. बस पड़ाव से वाहनों का पड़ाव शुल्क की बंदोवस्ती नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा, उपाध्यक्ष मणिकांत मंडल के उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर ने की. पड़ाव शुल्क की सुरक्षित राशि 25 लाख थी. […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विभिन्न आय स्नेतों की बंदोवस्ती खुले डाक द्वारा की गयी. बस पड़ाव से वाहनों का पड़ाव शुल्क की बंदोवस्ती नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा, उपाध्यक्ष मणिकांत मंडल के उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर ने की. पड़ाव शुल्क की सुरक्षित राशि 25 लाख थी.

डाकवक्ता रवींद्र चंद्र सिंह ने 29 लाख एक हजार 400 रुपये की अधिकतम बोली लगाकर बंदोवस्ती अपने पक्ष में कराया. कार्यपालक पदाधिकारी श्री ठाकुर ने डाकवक्ता को निर्धारित राशि से ज्यादा शुल्क वसूली नहीं लेने का सख्त निर्देश दिया. कहा शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जायेगी. वसूली स्थल पर बड़े-बड़े अक्षरों में निर्धारित दर का डिस्पले बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया गया.

वहीं कार पड़ाव स्थित यात्री विश्रमालय संचालन बंदोवस्ती डाकवक्ता रूपेश कुमार झा ने अधिकतम बोली 1,08,200 में अपने नाम से कराया, बस पड़ाव स्थित शौचालय सह स्नानागार की बंदोवस्ती डाकवक्ता सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने 58,700 रुपये में, बस पड़ाव स्थित यात्री विश्रमालय संचालन का बंदोवस्ती 62,400 रुपये में अमरनाथ पंडा ने तथा होर्डिग 55 हजार रुपये की अधिकतम बोली में छोटू लाहा ने अपने पक्ष में बंदोवस्ती कराया. एएसआइ अनिल सिंह पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखा. मौके पर प्रधान सहायक सह लेखापाल मानवेंद्र प्रसाद, भास्कर पंडा, प्रवीण कुमार, वार्ड पार्षद पांचु दास, सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola