जेल भेजे गये तीन शातिर चोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2014 2:11 AM

विज्ञापन

दुमका : शहर के घरों, दुकानों एवं मंदिरों में लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले रंजीत साह उर्फ बांके, संतोष साह और अनूप केवट को लगभग आधे दर्जन चोरी के मामलों में संलिप्त पाते हुए नगर थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

दुमका : शहर के घरों, दुकानों एवं मंदिरों में लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले रंजीत साह उर्फ बांके, संतोष साह और अनूप केवट को लगभग आधे दर्जन चोरी के मामलों में संलिप्त पाते हुए नगर थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार रंजीत साह उर्फ बांके ने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि गरीबी के कारण उसने पहली बार चोरी की, जो उसकी आदत बन गयी. पहली बार उसने सन 2008 में टीन बाजार में विशुलाल की शराब की दुकान में चोरी की थी और जेल गया था.

उसके बाद उसने जेल से छूटने कबे बाद फिर चोरी की और 2010 में दो बार जेल गया. चोरी में नाम आ जाने के बाद अनूप केवट व संतोष साह के साथ व कश्मीर भाग गया था. वापस लौटा तो फिर एक मामले में वह गिरफ्तार हुआ. इसी साल जनवरी में वह जेल से निकला था. वहीं संतोष वर्ष 2000 में दो बार, फिर 2007 व 2012 में जेल गया था. बचपन से ही उसकी चोरी के कांडों में संलिप्तता रही है. तीनों मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे तथा बस पड़ाव में यात्रियों को चोरी का सामान बेच देते थे. अनूप तो 2004 में कंप्यूटर चोरी के मामले में तथा 2007 में मोटरसाइकिल चोरी में जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola