खरीद-बिक्री की जांच करेगा विवि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2014 4:54 AM
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय की सिंडिकेट ने बीएसके कॉलेज बरहरवा में पिछले दिनों कायदे-कानून को दरकिनार कर कथित तौर पर गलत तरीके से 18 लाख रुपये के फर्नीचर खरीद के मामले में जांच का आदेश दिया है. जांच के लिए पूर्व में गठित कमेटी द्वारा अब तक जांच नहीं किये जाने पर सिंडिकेट […]
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय की सिंडिकेट ने बीएसके कॉलेज बरहरवा में पिछले दिनों कायदे-कानून को दरकिनार कर कथित तौर पर गलत तरीके से 18 लाख रुपये के फर्नीचर खरीद के मामले में जांच का आदेश दिया है. जांच के लिए पूर्व में गठित कमेटी द्वारा अब तक जांच नहीं किये जाने पर सिंडिकेट ने पुरानी कमेटी को भंग कर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है.
इसमें डॉ एसके दास एवं डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह सदस्य बनाये गये हैं. कमेटी 12 मार्च को बीएसके कॉलेज बरहरवा पहुंचेगी और जांच कर सप्ताह भर के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










