कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:38 AM

विज्ञापन

हंसडीहा में जुटे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हंसडीहा : हंसडीहा के पगवारा मैदान में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर हुंकार भरी. नेताओं ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश […]

विज्ञापन

हंसडीहा में जुटे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता

हंसडीहा : हंसडीहा के पगवारा मैदान में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर हुंकार भरी. नेताओं ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश कांग्रेसमुक्त होगा.

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनबाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के मिशन 272+ के लिए देश के एक -एक सीट और एक-एक वोट कीमती है. उन्होंने मौसमी मिजाज को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को भी गुनगुनाया और कहा कि यह बारिश इस बात का संकेत है कि अंधेरा छटेगा, बादल हटेगा और कमल खिलेगा.

अकलियतों का मिलेगा साथ.

श्री हुसैन ने कहा कि भाजपा को अकलियतों का भी भरपूर साथ मिलेगा. एक हाजी झामुमो में है हाजी हुसैन अंसारी. वे बीजेपी के हाजी हुसैन हैं. तीन बार के हाजी है और हुसैन भी. लेकिन वे उनकी तरह झूठ नहीं बोलते. श्री हुसैन ने कहा कि वे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं के लिए भी पहुंचेंगे.

पटना से बड़ी हो दुमका की रैली ..

श्री हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की दुमका में होनेवाली रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए और पटना से बड़ी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे और माहौल बनायें. झारखंड की सभी सीटों पर जीत का भी उन्होंने दावा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola