एसपी कॉलेज के छात्र को मारा चाकू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:37 AM
दुमका : एसपी कॉलेज के छात्र संजय कुमार मड़ैया को एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर शनिवार को घायल कर दिया. संजय पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा-बरमसिया का रहने वाला है. घटना पोखरा चौक के समीप घटी. गुमटी दुकानदार से किसी बात पर बहस के दौरान पास खड़े अज्ञात ने संजय के पेट और कमर पर […]
दुमका : एसपी कॉलेज के छात्र संजय कुमार मड़ैया को एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर शनिवार को घायल कर दिया. संजय पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा-बरमसिया का रहने वाला है. घटना पोखरा चौक के समीप घटी. गुमटी दुकानदार से किसी बात पर बहस के दौरान पास खड़े अज्ञात ने संजय के पेट और कमर पर चाकू से वार कर दिया.
जिसमें वह बूरी तरह घायल हो गया. संजय के दोस्त ने उसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं संजय ने चाकू मारने वाले शख्स को देखकर पहचान लेने की बात कही. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










