दुमका में शराब पिलाना व परोसना वर्जित: डीसी

Published at :14 Feb 2017 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में शराब पिलाना व परोसना वर्जित: डीसी

दुमका : दुमका में कोई भी शराब की दुकान ऑनलाइन नहीं रह गयी है. इसका अर्थ यह हुआ कि देसी हो या विदेशी दुमका में दुकान पर शराब पिलाना वर्जित हो गया है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को एक अहम फैसले के तहत जानकारी दी कि दुमका में किसी शराब की दुकान देसी […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका में कोई भी शराब की दुकान ऑनलाइन नहीं रह गयी है. इसका अर्थ यह हुआ कि देसी हो या विदेशी दुमका में दुकान पर शराब पिलाना वर्जित हो गया है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को एक अहम फैसले के तहत जानकारी दी कि दुमका में किसी शराब की दुकान देसी हो या विदेशी शराब परोसने और पिलाने सभी लाइसेंस समाप्त कर दिया गया है. कहा कि दुमका में अब कोई भी ऑनलाइन शराब की दुकान नहीं है. उन्होंने कहा कि विदेशी शराब की दुकाने पिछले वर्ष से ही ऑफलाइन थी.

दुमका नगर क्षेत्र में केवल दो विदेशी शराब की दुकानों को ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त था. इस वर्ष से विदेशी शराब की वह दो दुकान सहित सभी देशी शराब की दुकान को भी ऑफलाइन कर दिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि दुमका में 68 शराब की दुकानें हैं जिनमें 28 विदेशी, 15 देशी तथा 25 कम्पोजिट शराब की दुकाने हैं.

दुमका में शराब पिलाना…
दुमका नगर क्षेत्र में 4 देशी तथा 12 विदेशी शराब की दुकाने हैं. कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथ पर कोई शराब की दुकान नहीं होगी. राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथ से 500 मीटर या उससे अधिक की दूरी पर शराब की दुकाने हो सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola