दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Published at :14 Feb 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ एकजुट हुए शराब खुदरा बिक्रेता दुमका : सरकार द्वारा उठाये गये कदम के विरोध में सोमवार को शराब खुदरा विक्रेता दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व राजेश राउत की अध्यक्षता में हुई. श्री राउत ने कहा कि सरकार जिस प्रकार अपनी निति को थोप रही है. इससे सभी दुकानदारों में काफी […]

विज्ञापन

सरकार के खिलाफ एकजुट हुए शराब खुदरा बिक्रेता

दुमका : सरकार द्वारा उठाये गये कदम के विरोध में सोमवार को शराब खुदरा विक्रेता दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व राजेश राउत की अध्यक्षता में हुई. श्री राउत ने कहा कि सरकार जिस प्रकार अपनी निति को थोप रही है. इससे सभी दुकानदारों में काफी रोष है. श्री राउत ने कहा कि शराब के खुदरा बिक्रेता कई वर्षो से अजीविका चला रहे है. इस अजीविका से कई लोगों का रोजगार चल रहा था. लगभग इस रोजगार से शहर के 15 हजार परिवारों का भरण-पोषण किया जा रहा है. यह निति सरकार द्वारा ही चलायी जाती है.अचानक सरकार निति को बदल कर एक नई निति लागू कर देना व्यापक समस्या उत्पन्न हो गई है.
जिससे बहुत से लोग बेरोजगार हो सकते है. और इसके साथ ही सरकार को राजस्व में कमी आ जायेगी. खुदरा विक्रेताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए शाम के 4 से 6 बजे तक सभी शराब दुकानों को बंद रखा. श्री राउत ने कहा कि सरकार अपनी निति पर विचार नहीं करेंगी तो विवश होकर दुकानदारों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा. जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी. विरोध कर्ता में राजेश राउत, लाली झा, बासुकिनाथ सिंह, पप्पु सिंह, संजय शर्मा, रवि अग्रवाल एवं अन्य दुकानदार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola