टैक्स की वृद्धि को लेकर हुई बैठक

दुमका नगर : नगर पर्षद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में सोमवार को होल्डिंग टैक्स की वृद्धि को लेकर वार्ड पार्षदों की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी को बोर्ड द्वारा निर्धारित किये गये होल्डिंग टैक्स को लागू करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. पार्षद महेश राम […]
दुमका नगर : नगर पर्षद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में सोमवार को होल्डिंग टैक्स की वृद्धि को लेकर वार्ड पार्षदों की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जनवरी को बोर्ड द्वारा निर्धारित किये गये होल्डिंग टैक्स को लागू करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि होल्डिंग टैक्स की बेतहाशा वृद्धि होने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कहा कि सरकार अगर हमारे दिये ज्ञापन पर अमल नही करती है तो निकाय के सभी जनप्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगें. पार्षदों ने कहा कि होल्डिंग टैक्स निर्धारण का अधिकार स्थानीय निकाय को ही है, बावजूद सरकार इसपर हस्तक्षेप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




