विरोध में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

Published at :13 Feb 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ जेवीएम कार्यकर्ताओं में रोष मसलिया : झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के दलाही डाक बंगला परिसर में सीएनटी-एसपीटी एक्ट व किसानों का धान लैंपस में खरीदारी नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी प्रखंड अध्यक्ष निरेन चंद्र […]

विज्ञापन

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ जेवीएम कार्यकर्ताओं में रोष

मसलिया : झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के दलाही डाक बंगला परिसर में सीएनटी-एसपीटी एक्ट व किसानों का धान लैंपस में खरीदारी नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी प्रखंड अध्यक्ष निरेन चंद्र पाल ने किया. जिसमें सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. केंद्रीय समिति सदस्य रूसीलाल टुडू ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद मसलिया प्रखंड के किसानों का कोई लाभ नहीं हो रहा है.
प्रखंड में 21 ग्राम पंचायत रहने के बावजूद सिर्फ दलाही व गम्हरिया लैंपस में ही धान क्रय केंद्र खोला गया है. लेकिन यहां भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है. शारदा प्रसाद हेंब्रम ने कहा कि रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासी को ठगने का काम किया जा रहा है. मौके पर बलराम राणा, संतु दास, प्रखंड सचिव सानेंद्र मुर्मू, अकिल टुडू, तपन मिर्धा, दुखु मोहली, मोहरील मुर्मू, बालेश्वर मेहरा, बलराम कुंडू, आदि मौजूद थे.
कहा, रघुवर सरकार में किसान हैं उपेक्षित
प्रखंड के 21 पंचायतों के बीच दिया गया मात्र दो धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola