असामाजिक तत्वों ने घर में लगायी आग, बाल-बाल बचे दंपत्ति

Published at :13 Feb 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने घर में लगायी आग, बाल-बाल बचे दंपत्ति

मसलिया : प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत अंतर्गत मनोहरचक गांव के एक घर में बीते शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों द्वारा एक घर में आग लगा दी गयी. जिसमें वृद्ध दंपत्ति बाल-बाल बच गये. संबंध में मनोहरचक गांव के 72 वर्षीय वृद्ध जोहन सोरेन व पत्नी लखी टुडू हर दिन की तरह शनिवार की रात […]

विज्ञापन

मसलिया : प्रखंड के सुग्गापहाड़ी पंचायत अंतर्गत मनोहरचक गांव के एक घर में बीते शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों द्वारा एक घर में आग लगा दी गयी. जिसमें वृद्ध दंपत्ति बाल-बाल बच गये. संबंध में मनोहरचक गांव के 72 वर्षीय वृद्ध जोहन सोरेन व पत्नी लखी टुडू हर दिन की तरह शनिवार की रात को अपने घर में सोये हुए थे.

रात के करीब बारह बजे अचानक घर में आग दिखायी दी. आनन-फानन में वे सही सलामत घर से बाहर निकले. लोगों ने आशंका जतायी कि जमीन के लोभ में जलाकर मारने का प्रयास किया गया है. की सूचना पाकर प्रमुख दुलाली सोरेन पीड़ित दंपत्ति के घर पहुंचकर हाल पूछा. समाचार लिखे जाने तक थाना में घटना की शिकायत नहीं की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola