जेवीएम का हल्ला बोल, पोल खोल अभियान आज से

Published at :06 Feb 2017 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
जेवीएम का हल्ला बोल, पोल खोल अभियान आज से

दुमका : झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह बिट्टु की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पार्टी द्वारा तय किये गये हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम की रूपरेखा पर चरचा की गयी तथा सरकार की नीतियों एवं कार्य प्रणाली को लेकर आमजनों के साथ मिलकर जोरदार ढंग से विरोध करने का संकल्प लिया गया. श्री सिंह […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह बिट्टु की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पार्टी द्वारा तय किये गये हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम की रूपरेखा पर चरचा की गयी तथा सरकार की नीतियों एवं कार्य प्रणाली को लेकर आमजनों के साथ मिलकर जोरदार ढंग से विरोध करने का संकल्प लिया गया.

श्री सिंह ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 6 से 15 फरवरी के बीच यह कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित किया जायेगा. इसके तहत चरणबद्ध तरीके से विभिन्न प्रखंडों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा तथा पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि नगर परिषद‍ क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य में धान क्रय नहीं करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी के विरोध में 12 फरवरी को हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा. जबकि 9 फरवरी को दुमका प्रखंड,

10 फरवरी को रामगढ़, सरैयाहाट व मसलिया प्रखंड, 13 फरवरी को जरमुंडी व दुमका नगर,14 फरवरी को शिकारीपाड़ा व जामा प्रखंड में पुतला दहन किया जायेगा. जिला स्तर पर प्रदर्शन 15 फरवरी को किया जायेगा. बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय मीडिया प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटे मुर्मू, रविंद्र मरांडी, शैलेंद्र हेंब्रम, मो कबीर, शारदा हेंब्रम, हराधन मरीक, जयकांत मंडल, मार्था हांसदा, मो जमील अख्तर, प्रवीण सिंह, फजलुर रहमान, इब्राहिम टुडू, राजेश सिंह, अशोक मोर, वकील टुडू, हारून रसीद, संतोष धीवर, द्वारिका साह, राजेश मुर्मू, अजय कुमार स्वर्णकार, अली इमाम, मनोज मुर्मू, सुभाष चंद्र मरांडी, विशु हांसदा, कर्नल भगत, प्रमीला मरांडी, सुरेश मुर्मू, प्रदीप कुमार तुरी, जगदीश सोरेन, सुखलाल सोरेन, देवेंद्र प्रसाद सिंह, विनय कुमार, मनोज मुर्मू, विकास कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola