प्रेम-प्रसंग में किशोरी ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने किया रोड जाम- पोस्टमार्टम के बाद ननिहाल पक्ष ने किया सड़क जाम

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Apr 2026 9:02 PM

विज्ञापन

सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

विज्ञापन

युवक पर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, हंसडीहा/नोनीहाट थाना क्षेत्र के सरसाठाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग में आहत किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात की है. सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. सोमवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने कथित प्रेमी पर शादी का झांसा देकर धोखा देने एवं अपहरण का आरोप लगाते हुए हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग को कुरमाहाट बजरंगबली मोड़ के पास करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि किशोरी उससे विवाह करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा इंकार किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी. इसी बीच परिजनों की डांट-फटकार के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान के नेतृत्व में थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार तथा सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पहुंचे. अधिकारियों के समझाने के बाद करीब सड़क जाम हटाया गया. इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बात सामने आयी है, हालांकि परिजनों द्वारा लगाये गये अपहरण एवं प्रलोभन के आरोपों की भी जांच की जा रही है. थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि युवती की दादी द्वारा दिये गये बयान में नाना-नानी एवं मामा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके कारण युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया. वहीं, पोस्टमार्टम के बाद ननिहाल पक्ष द्वारा सड़क जाम किया गया था. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola