एक की मौत, दूसरा गंभीर

Published at :06 Feb 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत, दूसरा गंभीर

गोपीकांदर के बजरंगबली मोड़ समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर मृतक पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव का रहने वाला प्राथमिक उपचार के बाद घायल सदर अस्पताल रेफर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दुमका : दुमका-पाकुड़ मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक की […]

विज्ञापन

गोपीकांदर के बजरंगबली मोड़ समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर

मृतक पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव का रहने वाला
प्राथमिक उपचार के बाद घायल सदर अस्पताल रेफर
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुमका : दुमका-पाकुड़ मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र में दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहद नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की शिनाख्त दिलीप साह (50 वर्ष) के रूप में की गयी है. मृतक पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव का रहने वाला था. घटना रविवार को देर शाम की है. जानकारी के अनुसार दिलीप बलियाडंगाल अपने घर से दुमका की ओर आ रहा था. तभी गोपीकांदर के बजरंगबली मोड़ के समीप दुमका की ओर से जा रही तेज गति बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दी.
घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. जहां स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवा दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने दिलीप साह को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर अवस्था में दूसरे बाइक सवार प्रदीप हांसदा सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. प्रदीप हांसदा गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के छत्तरचुंआ निवासी है. प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola