महिला की मौत व आधा दर्जन घायल मामले में दुमका-पाकुड़ पथ जाम

काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझियाड़ा गांव के समीप बीती रात हुए हादसे में महिला की मौत तथा आधा दर्जन अन्य लोगों के घायल हो जाने के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मृतक के परिजन व ग्रामीण दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ को जाम कर दो लाख रुपये […]
काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझियाड़ा गांव के समीप बीती रात हुए हादसे में महिला की मौत तथा आधा दर्जन अन्य लोगों के घायल हो जाने के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मृतक के परिजन व ग्रामीण दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ को जाम कर दो लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे. तीन घंटे तक रहे जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी थी. मौके पर मुफस्सिल व जामा थाना के अलावा काठीकुंड के थाना प्रभारी सचिन कुमार दास तथा दुमका के अंचलाधिकारी ने लोगों को समझाकर दस हजार रुपये मुआवजा देते हुए जाम हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




