योजनाओं की हुई प्रमंडलीय समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2014 4:32 AM
दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त एहतेशामूल हक ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों को असंगठित मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून-2008 से अवगत कराया गया […]
दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त एहतेशामूल हक ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों को असंगठित मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून-2008 से अवगत कराया गया तथा निहित प्रावधानों का लाभ सुनिश्चित कराये जाने पर बल दिया गया.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रमंडल के सभी जिलों में स्मार्ट कार्ड बनाने की चल रही प्रक्रिया तथा इसके प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गयी. बुनकर कल्याणार्थ योजना का कार्य झारक्राफ्ट के जरिये कराये जाने की जानकारी दी गयी. आयुक्त ने बुनकरों को प्रशिक्षण देने तथा उन्हें जागरूक बनाने का निर्देश दिया. जननी सुरक्षा योजना की रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी भी जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










