कृषक मित्र मानदेय की मांग को लेकर करेंगे आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2014 6:00 AM

विज्ञापन

दुमका : कृषक मित्रों की संताल परगना स्तरीय बैठक गांधी मैदान में प्रमंडलीय प्रभारी शशि कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें राज्य सरकार पर किसानों व किसानों को जागरूक करने के लिए बनाये गये कृषक मित्रों के प्रति उपेक्षित रवैये की आलोचना की गयी. इस मामले में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार उनकी मांगों […]

विज्ञापन

दुमका : कृषक मित्रों की संताल परगना स्तरीय बैठक गांधी मैदान में प्रमंडलीय प्रभारी शशि कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें राज्य सरकार पर किसानों व किसानों को जागरूक करने के लिए बनाये गये कृषक मित्रों के प्रति उपेक्षित रवैये की आलोचना की गयी.

इस मामले में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करती रही, तो वे संगठित रुप से राज्य भर में आंदोलन करेंगे. इसकी शुरुआत विधानसभा घेराव के साथ की जायेंगी. पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंडित ने कहा कि सरकार कृषक मित्रों के साथ अन्याय कर रही है. दुमका जिलाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि सरकार कृषि विकास के लिए गंभीर नहीं है.

सालाना चार हजार-हजार रुपये मात्र मानदेय दिया जाना दुभाग्र्य पूर्ण है, जबकि बिहार में पांच हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है.19 फरवरी को प्रत्येक जिले में तथा 21 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शंकर कुमार, गोल्डन आलम, बैकुंठ प्रसाद मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola