प्रखंड व अंचल में कामकाज ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 2:24 AM
दुमका : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर जिला समाहरणालय सहित सभी प्रखंड व अंचल के तमाम प्रधान लिपिक व अन्य लिपिक अपनी मांगों के लिए आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे. कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड व अंचल में कामकाज […]
दुमका : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर जिला समाहरणालय सहित सभी प्रखंड व अंचल के तमाम प्रधान लिपिक व अन्य लिपिक अपनी मांगों के लिए आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे. कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड व अंचल में कामकाज ठप पड़ चुका है.
हड़ताल के कारण कामकाज नहीं हुआ और लोग काफी परेशान रहे. जिला समाहरणालय में एकत्रित होकर आंदोलनरत अनुसचिवीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों तथा सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति को लेकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की धमकी की परवाह किये बगैर वे मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










