सरकार स्थानीयता पर गंभीर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 2:23 AM
स्थानीयता की नीति को लेकर जेडीपी ने दिया धरना शिकारीपाड़ा : राज्य में स्थानीयता नीति लागू करने की मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया. संबोधित करते […]
स्थानीयता की नीति को लेकर जेडीपी ने दिया धरना
शिकारीपाड़ा : राज्य में स्थानीयता नीति लागू करने की मांग को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया. संबोधित करते हुए जेडीपी के प्रमंडलीय अध्यक्ष स्टीफन बेसरा ने कहा कि राज्य गठन के 13 साल गुजर जाने के बाद भी अब तक स्थानीयता नीति तय नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है देश के करीब सभी राज्यों में अधिवास की नीति बनी है मगर आज झारखंड नहीं बना पाया है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर सरकार का रवैया सकारात्मक और स्पष्ट नहीं है. सरकार की कथनी और करनी में अंतर है.
ये सभी थे उपस्थित
जोसेफ मुमरू, रमेश सोरेन, राकेश हांसदा, शिबू टुडू, बबलू टुडू, गणोश सोरेन, मैनूजर मुमरू, होपना मुमरू, सिमोन बास्की, होपना टुडू, मैथ्यूस किस्कू, सुकू टुडू, सिमोन मुमरू, मानसन सोरेन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










