जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 2:22 AM
बासुकिनाथ : बीआरसी जरमुंडी में एक दिवसीय गैर आवासीय शिक्षा अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को लगाया गया. इसमें प्रखंड प्रमुख नवनीता सोरेन उपस्थिति थी. जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया. मुखिया शिवलाल सोरेन व बलीराम सोरेन आदि ने बताया कि […]
बासुकिनाथ : बीआरसी जरमुंडी में एक दिवसीय गैर आवासीय शिक्षा अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को लगाया गया. इसमें प्रखंड प्रमुख नवनीता सोरेन उपस्थिति थी.
जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया. मुखिया शिवलाल सोरेन व बलीराम सोरेन आदि ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बीइइओ श्री ठाकुर से स्कूलों में शिक्षक उपस्थिति के संबंध में जानकारी मांगें, तो बीइइओ जनप्रतिनिधियों पर भड़क उठे. प्रशिक्षण शिविर से चले जाने की बात कही.
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी के रवैये से क्षुब्ध होकर बाहर निकल गये और बीआरसी के सामने प्रदर्शन किया. पंचायत मुखिया ने उपायुक्त से इसकी शिकायत करने की बात कही. मौके पर पंचायत राजा सिमरिया के मुखिया उषा किरण मुमरू, बनवारा के प्रमीला हांसदा, रायकिनारी के झुमरी हेंब्रम, हथनामा का सुमी मुमरू, जोंका का बलीराम सोरेन, चमराबहियार के पूनम मरांडी, शंकरपुर के फूलमुनी देवी, सिंहनी के लिलमुनी हांसदा, तेतरिया पंचायत के देवीमुनी मुमरू, कालाडुमरिया के सुभाष पुजहर, पहरीडीह फूलमुनी मरांडी, भाल्कि अरुण मोदी, गरडा अमराकुंडा अमीन पुजहर, हरिपुर ओबिधन हेंब्रम, खरबिला के किनाराम हेंब्रम, झनकपुर के शिवशंकर हेंब्रम, पुतलीडाबर मनभरण पुजहर, ठेकचाघोंघा शिवलाल सोरेन, सहारा के मंगाराम मरांडी, भौराबाद के मधुसूदन मुमरू आदि उपस्थित थे. वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर रंजन ने प्रशिक्षण शिविर में पंचायत जनप्रतिनिधियों से किसी भी तरह के र्दुव्यवहार करने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










