किया सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2014 4:42 AM
छात्र की बरामदगी की मांग शिकारीपाड़ा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय बरमसिया से गायब 12वीं की छात्र सायरा खातून के परिजनों ने उसकी बरामदगी एवं विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को आठ बजे बरमसिया चौक को जाम कर दिया, जिससे दुमका रामपुरहाट व बरमसिया आसनबनी पथ अवरुद्ध हो गया. […]
छात्र की बरामदगी की मांग
शिकारीपाड़ा : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय बरमसिया से गायब 12वीं की छात्र सायरा खातून के परिजनों ने उसकी बरामदगी एवं विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को आठ बजे बरमसिया चौक को जाम कर दिया, जिससे दुमका रामपुरहाट व बरमसिया आसनबनी पथ अवरुद्ध हो गया.
प्रदर्शनकारियों ने वार्डन को गिरफ्तार करने, छात्र को बरामद करने आदि नारा लगाते हुए बीच सड़क पर बैठक कर वाहनों का परिचालन ठप करा दिया तथा धरना में बैठ गये.
एसडीओ श्याम नारायण राम, डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीएसई मसूदी टुडू, सीओ सुखेन सोरेन ने मामले में थाना प्रभारी प्लेयर किस्कू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर महतो के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया.
इस दौरान पदाधिकारियों ने वार्डन, सभी कर्मी तथा उस छात्र के साथ रूम में रहने वाली तीन छात्राओं से पूछताछ की. छात्राओं ने बताया कि छुट्टी के बाद घर से 15 जनवरी को वह मोबाइल लेकर आयी थी.
साढ़े चार बजे डीएसपी द्वारा वार्डन तथा रात्री प्रहरी पर कार्रवाई करने तथा गायब छात्र की जल्द बरामदी के आश्वासन दिये जाने पर जाम खुला. प्रदर्शनकारियों ने ममताज अंसारी, मुस्तफा मियां, विनय सोरेन, रजाउल अंसारी, चुंडा हेंब्रम, अब्दुल अजिज, कलीम अंसारी, मजीद अंसारी, पनारुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, कासीम मियां, नजरुल अंसारी, भगत मुमरू, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










