घायल ने इलाज के क्रम में दम तोड़ा, रविवार को हुआ था हादसा

Published at :05 Apr 2016 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
घायल ने इलाज के क्रम में दम तोड़ा, रविवार को हुआ था हादसा

जामा : जामा के सैनिक होटल के पास रविवार को हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा के 45 वर्षीय बेहरा मुरमू की मौत जामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात हो गयी. इस मामले को लेकर जामा थाना पुलिस ने […]

विज्ञापन

जामा : जामा के सैनिक होटल के पास रविवार को हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा के 45 वर्षीय बेहरा मुरमू की मौत जामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात हो गयी. इस मामले को लेकर जामा थाना पुलिस ने चालक 25 वर्षीय रूबेन मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना कांड संख्या 30/16 में भादवि की दफा 279, 337, 338, 304 ए के तहत चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया गया है.

उल्लेखनीय है कि यह सड़क हादसा दुमका देवघर पथ के घोड़ीबाद स्थित सैनिक होटल के पास हुई रविवार को हुई थी. रूबेन और बेहरा मुरमू पैसन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 04 जे 1821) पर सवार होकर दुमका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सैनिक होटल के पास चालक असंतुलित होकर गिर गया, जिससे दोनों घायल हो गये. घायलों को जामा थाना पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola