डकैतों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर भगाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण कर रहे गांव की पहरेदारी क्षेत्र में पिछले दिनों हुए डकैती कांड के बाद ग्रामीण खुद पहरेदारी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है. इधर पुलिस इन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी नहीं करती है. जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और वे […]
विज्ञापन
ग्रामीण कर रहे गांव की पहरेदारी
क्षेत्र में पिछले दिनों हुए डकैती कांड के बाद ग्रामीण खुद पहरेदारी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है. इधर पुलिस इन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी नहीं करती है. जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और वे बेखौफ कांड को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में ग्रामीणों ने खुद पहरेदारी करने का निर्णय लिया है. इसके लिए कुछ महीनों से ग्रामीण 10 – 10 की संख्या में रात के वक्त पहरेदारी करते हैं. यही वजह है कि शनिवार रात एक बड़ी घटना को ग्रामीणों ने होने से बचा लिया.
हरवे-हथियार से लैस होकर ग्रामीणों ने अपराधियों पर हमला बोला
ग्रामीणों की एकजुटता देख दुम दबाकर भागे अपराधी
माहरिया गांव में बनायी गयी थी डकैती की योजना
रामगढ़ : रामगढ़ में एक बार भी डकैती कांड को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी. इस क्षेत्र में कई बार दुकान व घरों में लूट के बाद एक बार फिर से अज्ञात अपराधियों ने प्रखंड के मोहरीया गांव को अपना निशाना बनाने की सोची थी. लेकिन यहां के ग्रामीणों के साहस से डकैती टल गया.
क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों के होने की सूचना पर ग्रामीण हरवे हथियार के साथ एकजुट हुए. इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के हर जगहों में अपराधियों के तलाश में जुट गये. इधर ग्रामीणों का साहस देखकर डकैती कांड को अंजाम देने आये अपराधी फरार हो गये और ग्रामीणों ने इन्हें अपने अंजाम तक पहुंचने नहीं देने में कामयाब रहे. उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को पिंडारी गांव के गोवर्धन राउत के किराना दुकान पर बंदुक के दम पर लगभग 70 हजार रुपये की लूट अज्ञात अपराधियों ने कर ली थी. तब से ग्रामीण इस ओर चौकन्ने रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










