अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमरा के नवनिर्मित भवन का उदघाटन

रानीश्वर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूमरा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने किया. इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा सम्मेलन भी आयोजित हुआ. श्री सोरेन ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि इस गांव में हाइ स्कूल बने. यह प्रयास सफल रहा है. अब ग्रामीणों को कोशिश करनी होगी कि गांव […]
रानीश्वर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूमरा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने किया. इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा सम्मेलन भी आयोजित हुआ. श्री सोरेन ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि इस गांव में हाइ स्कूल बने. यह प्रयास सफल रहा है.
अब ग्रामीणों को कोशिश करनी होगी कि गांव के सारे बच्चे उच्च शिक्षा अवश्य ग्रहण करें तथा उससे आगे कॉलेज तक की पढ़ाई कर अच्छा नागरिक बनें. देश-समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चत करें. उन्होंने कहा कि पढने की उम्र में बच्चों से अभिभावक रोजगार कराना चाहेंगे, तो वे शिक्षा पाने से वंचित रह जायेंगे और इस इलाके में नौकरी के लिए बाहर के लोग आयेंगे. विशिष्ट अतिथि मयुराक्षी ग्रामीण डिग्री काॅलेज रानीश्वर के प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को पशु से अलग करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










