जलसहिया के साथ की छेड़खानी व मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Published at :29 Mar 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
जलसहिया के साथ की छेड़खानी व मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर की जलसहिया के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की और मारपीट भी किया. ये तीनों आरोपी युवक गोपीकांदर के रहने वाले हैं. इन लोगों ने दुर्गापुर के पहले एक्त महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को लेकर जलसहिया रोजमेरी मुरमू […]

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर की जलसहिया के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की और मारपीट भी किया. ये तीनों आरोपी युवक गोपीकांदर के रहने वाले हैं. इन लोगों ने दुर्गापुर के पहले एक्त महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को लेकर जलसहिया रोजमेरी मुरमू ने गोपीकांदर थाना में गोपीांदर के ही बंटी हांसदा, वीरू हांसदा और रिंकु हांसदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस ने थाना कांड संख्या 10/16 में भादवि की धारा 323, 342, 379, 354/34 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. दर्ज प्राथमिकी में रोजमेरी मुरमू ने बताया कि वह शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ दुमका गई थी और शौचालय तथा घर के सामान टैम्पो में लादकर दुर्गापुर अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में पुलिया के पास उक्त तीन युवकों ने उसकी बाइक रोकी और बाइक से उसे जबरन खिंचकर उतारा, फिर उसके बैग से मोबाइल निकालकर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola