नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व उसकी शादी देवघर जिला स्थित जसीडीह के गोपीडीह गांव में हुई थी बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव के रहने वाले भूदर मंडल की पुत्री (19 वर्षीय) नवविवाहिता टूम्पा कुमारी ने द्विरागमन से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे छत में लगे […]
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व उसकी शादी देवघर जिला स्थित जसीडीह के गोपीडीह गांव में हुई थी
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव के रहने वाले भूदर मंडल की पुत्री (19 वर्षीय) नवविवाहिता टूम्पा कुमारी ने द्विरागमन से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे छत में लगे लोहे की कुंडी से झूल कर अपनी जान दे दी. ग्रामीणों ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह के गोपीडीह गांव में हुई थी. शायद वह शादी से खुश नहीं थी. लोगों ने बताया कि मृतका ने वर्ष 2016 में इंटर की परीक्षा दुमका में दी थी.
उसके पति शादी के बाद ससुराल नहीं आता था. शादी के बाद वह मात्र सोलह दिन ही ससुराल में रही थी. शनिवार को द्विवरागमन था. मृतका के माता-पिता बेटी की द्विरागमन की तैयारी में थे. जानकारी पर जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख मृतका के माता-पिता से बांधडीह में मिले और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










