छात्रों की ऊर्जा का हो सकारात्मक उपयोग

Published at :27 Mar 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की ऊर्जा का हो सकारात्मक उपयोग

दुमका : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों का पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण शनिवार से प्लस टू जिला स्कूल में प्रारंभ हुआ. जिसका उद‍घाटन संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अच्युतानंद ठाकुर ने किया. श्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता कहे जाते हैं, […]

विज्ञापन

दुमका : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों का पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण शनिवार से प्लस टू जिला स्कूल में प्रारंभ हुआ. जिसका उद‍घाटन संताल परगना के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अच्युतानंद ठाकुर ने किया. श्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता कहे जाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी गरिमा को बरकरार रखनी चाहिए. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करने पर बल दिया और कहा कि वे उनकी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें. उसे ऐसा व्यक्तित्व प्रदान करें, ताकि वह आगे चलकर एक सफल नागरिक बन सके.

जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू ने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है, इसीलिए छात्रों को पढ़ाते समय उनकी मातृभाषा के शब्दों का प्रयोग करें. विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने शिक्षकों को भी स्वाध्याय करने की सलाह दी और कहा कि वे अपने अध्यापन को प्रभावशाली बनाएं. प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में किशोरवय बालक-बालिकाओं के व्यवहार परिवर्तन पर चरचा की तथा शिक्षकों का ग्रुप बनाकर प्रजेंटेशन कराया.

अंग्रेजी के प्रशिक्षक शुद्धोजीत चटर्जी अंग्रेजी के अध्यापन के प्रभावी तौर तरीके पर चरचा की तथा कमजोर बच्चों को पढ़ाने के क्रम में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया. मो मुदस्सर सुल्तान, नीलांबर साहा, धर्मेंद्र कुमार, चुड़का मरांडी, तारकेश्वर साह भी अन्य सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. उद‍घाटन सत्र का संचालन साइंस फोर सोसायटी के सचिव डॉ शंकर पंजियारा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक शिशिर कुमार घोष ने किया. इस दौरान दिलीप कुमार झा एवं मो इफ्तेकार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola