साहिबगंज डीसी के नहीं पहुंचने पर आयुक्त ने जतायी नाराजगी

Published at :12 Mar 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज डीसी के नहीं पहुंचने पर आयुक्त ने जतायी नाराजगी

दुमका : संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्रा ने शुक्रवार को प्रमंडल के सभी छह जिलों के उपायुक्तों की बैठक बुलायी थी, लेकिन इस बैठक में साहिबगंज जिले के उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह अनुपस्थित रहे. जिस पर आयुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए साहिबगंज जिला के कनीय अधिकारियों को बैठक में प्रतिनिधित्व करने से […]

विज्ञापन

दुमका : संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्रा ने शुक्रवार को प्रमंडल के सभी छह जिलों के उपायुक्तों की बैठक बुलायी थी, लेकिन इस बैठक में साहिबगंज जिले के उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह अनुपस्थित रहे. जिस पर आयुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए साहिबगंज जिला के कनीय अधिकारियों को बैठक में प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया.

आयुक्त श्री मिश्रा ने सबसे पहले सुखाड़ प्रभावित किसानों के लिये उपायुक्तों द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन को भेजी गयी रिपोर्ट की समीक्षा की तथा उसमें तकनीकी दिक्कतों पर परामर्श देते हुए कहा कि यथाशीघ्र इस बाबत वे अपनी रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भेंजे. आयुक्त ने कहा कि वे स्वयं राज्य के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय से वार्ता कर यह कोशिश करेंगे कि जल्द ही सुखाड़ प्रभावित किसानों को निर्धारित मुआवजा प्राप्त हो सके.आयुक्त ने कहा कि विधायक निधि तथा मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत कोई भी राशि बैंक में नहीं रखी जाय.

इस बाबत तत्काल राशि को राज्य सरकार द्वारा निर्देशित शीर्ष में कोषागार में डिपोजिट किया जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola