लिट्टीपाड़ा में बमबाजी कर पेट्रोल पंप से भीषण डकैती

Published at :11 Mar 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में बमबाजी कर पेट्रोल पंप से भीषण डकैती

पाकुड़ : हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्यपथ पर रानीपुर के समीप स्थित मां तारा फिलिंग स्टेशन से गुरुवार की देर शाम हरवे हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, करीब 8-10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सबसे पहले पेट्रोल पंप के कैश काउंटर को निशाना बनाते […]

विज्ञापन

पाकुड़ : हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्यपथ पर रानीपुर के समीप स्थित मां तारा फिलिंग स्टेशन से गुरुवार की देर शाम हरवे हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, करीब 8-10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सबसे पहले पेट्रोल पंप के कैश काउंटर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये लूट लिये. इस बीच वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत फैलाने की नियत से दो बमबारी भी किया. बमबारी में दो लाेगों की घायल होने की सूचना है.
लिट्टीपाड़ा में बमबाजी…
वहीं पेट्रोलपंप कर्मी व तेल भराने आये ग्राहकों के साथ भी अपराधियों ने मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीना. इधर सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस घटना-स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पैदल पेट्रोल पंप के पीछे कैनाल के रास्ते से भागने में सफल रहा. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.
इस घटना को लेकर इलाका सील कर दिया गया है. एसडीपीओ संतोष कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए लूट की घटना होने की बात कही है. साथ ही जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.
मां तारा फििलंग स्टेशन से लाखों लूटे
कर्मी व ग्राहक के साथ मारपीट कर माेबाइल व रुपये भी छीने
8-10 की संख्या में थे नकाबपोश
घटना के बाद सभी भागने में सफल
पुलिस कर रही है छापेमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola