दो बाइक की टक्कर में चालक घायल

Published at :11 Mar 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में चालक घायल

मसलिया : मसलिया प्रखंड में गुरुवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल में चालक घायल हो गया है. यह हादसा बसमत्ता-मुर्गीमोड़ मुख्य सड़क के सिद्पहाड़ी पुलिया के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड में गुरुवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल में चालक घायल हो गया है. यह हादसा बसमत्ता-मुर्गीमोड़ मुख्य सड़क के सिद्पहाड़ी पुलिया के पास हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव का शंकर दास अपने दोस्त के साथ पालोजोरी जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही

एक अन्य मोटर साइकिल से उसकी टक्कर हो गई. बाइक बसमत्ता की ओर आ रही थी. क्रम में सिदपहाड़ी पुलिया के समीप तीखे मोड़ के पास दोनों मोटर साइकिल के चालक अनियंत्रित होकर टकरा गये. इस दुर्घटना में नयाडीह गांव के शंकर दास का पैर टूट गया है. परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शंकर दास को इलाज कराने के लिए दुमका ले गये. समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से मसलिया थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola