बलीराम गांव में शुक्रवार को दर्जनों घर जल कर हो गये थे राख

Published at :07 Mar 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
बलीराम गांव में शुक्रवार को दर्जनों  घर जल कर हो गये थे राख

अगलगी पीड़ितों को नहीं मिली राहत रानीश्वर : सदर प्रखंड अंतर्गत बालीराम गांव के अगलगी के पीड़ित परिवारों को दो दिनों बाद भी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पायी है. प्रखंड के रानीबहाल पंचायत अंतर्गत इस गांव में दो दिन पहले अगलगी की घटना थी, लेकिन अब तक पीड़ित परिवारों […]

विज्ञापन

अगलगी पीड़ितों को नहीं मिली राहत

रानीश्वर : सदर प्रखंड अंतर्गत बालीराम गांव के अगलगी के पीड़ित परिवारों को दो दिनों बाद भी प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पायी है. प्रखंड के रानीबहाल पंचायत अंतर्गत इस गांव में दो दिन पहले अगलगी की घटना थी, लेकिन अब तक पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराया गया है़
बलीराम गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गयी थी, जिससे एक दर्जन घर जल गये थे़ अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं और सामग्री के अभाव में खाना भी नहीं बना पा रहे हैं. लिहाजा उन लोगों को आसपास के लोग सहयोग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन अब तक गांव नहीं पहुंचा है़ जिससे पीड़ित परिवार व ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola