कार्रवाई. उपराजधानी को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर चला प्रशासन का बुलडोजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

बस पड़ाव को कराया अतिक्रमणमुक्त दुमका में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया काफी चुस्त दिख रहा है. किसी भी सूरत में अतिक्रमण हटाने को लेकर कर्मी से लेकर पदाधिकारी दिन भर लगे रहे. वहीं स्थानीय दुकानदारों में चेहरे पर उदासी के अलावे रोष भी देखा गया. दुमका : रविवार को जिला प्रशासन ने प्राइवेट […]
विज्ञापन
बस पड़ाव को कराया अतिक्रमणमुक्त
दुमका में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया काफी चुस्त दिख रहा है. किसी भी सूरत में अतिक्रमण हटाने को लेकर कर्मी से लेकर पदाधिकारी दिन भर लगे रहे. वहीं स्थानीय दुकानदारों में चेहरे पर उदासी के अलावे रोष भी देखा गया.
दुमका : रविवार को जिला प्रशासन ने प्राइवेट और मिनी बस स्टैंड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करवा दिया. इस क्रम में अवैध रूप से बनायी गयी दर्जनों दुकानें जेसीबी से ध्वस्त करा दी गयी.
इसके अलावा दुकानों में आगे अतिक्रमण कर किये गये निर्माण को भी तोड़वा दिया गया. चारों तरफ अतिक्रमण हटवा दिये जाने से बस पड़ाव की सूरत ही बदल गयी. स्टैंड अपने पुराने आकार में दिख रहा था. चारों तरफ से बस पड़ाव में अतिक्रमण कर लिये जाने से बस पड़ाव संकीर्ण दिखता था. इस दौरान पदाधिकारियों ने प्राइवेट बस स्टैंड तथा मिनी बस स्टैंड में किसी भी सूरत में गलत धंधा नहीं चलने दिये जाने की हिदायत दी.
शिकायत मिलने पर पदाधिकारियों ने सुलभ शौचालय के पास बने अर्द्धनिर्मित काॅम्प्लेक्स के एक हिस्से को भी ध्वस्त करवा दिया. यहीं से बस स्टैंड के लिए एक नया गेट खुलवाने का भी आदेश दिया गया, ताकि निकासी इधर से ही हो. लोग इस गेट से निकलकर ऑटो ले सकेंगे.
टिकट एजेंटों ने मांगी जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










