दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Published at :06 Mar 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

दुमका कोर्ट : भागलपुर रोड स्थित मस्जिद के समीप निवासी एक ही परिवार के दो पक्ष शुक्रवार के दोपहर आपस में भीड़ गये. घटना को लेकर कैलाश साह ने अपने बड़े भाई प्रदीप साह एवं निखिल साह, रीमा देवी, रिया कुमारी, दीया कुमारी के विरुद्ध भादवि की धारा 147, 341, 323, 379 के तहत मारपीट […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : भागलपुर रोड स्थित मस्जिद के समीप निवासी एक ही परिवार के दो पक्ष शुक्रवार के दोपहर आपस में भीड़ गये. घटना को लेकर कैलाश साह ने अपने बड़े भाई प्रदीप साह एवं निखिल साह, रीमा देवी, रिया कुमारी, दीया कुमारी के विरुद्ध भादवि की धारा 147, 341, 323, 379 के तहत मारपीट करने एवं एक हजार रुपये पाॅकेट से निकालने को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं प्रदीप कुमार साह ने भादवि की धारा 147, 341, 323, 379 के तहत पंकज कुमार साह, कैलाश साह, रंजीत कुमार साह, चंपा देवी, गुड़िया देवी के विरुद्ध मारपीट करने और पाॅकेट से 2 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आयुक्त के विरुद्ध शिकायत अधिवक्ताओं ने सीएम को भेजा पत्र
दुमका कोर्ट . अधिवक्ताओं ने संघ की बैठक कर प्रस्ताव पारित कर संताल परगना के आयुक्त एन के मिश्रा के विरूद्ध मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर तबादला किये जाने की मांग की है.आवेदन के अनुसार आयुक्त के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग किया जाता है.मनमानी पूर्ण कार्य करने, पक्षकारगण को केस में उपस्थित होने के लिए अगली तारीख नहीं देने सहित कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. कहा गया है किअधिवक्ताओं को सुने बिना आदेश पारित किया जा रहा है.आयुक्त का गृह जिला दुमका रहने की भी शिकायत की गयी है और कहा गया है कि उनके न्यायालय में निजी कुटुम्बजनों व मित्रों के जमीन संबंधी केस चल रहे हैं. उन मामलों के प्रभावित होने की सम्भावना जतायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola