खलिहान में आग लगने से हजारों की संपति राख

Published at :04 Mar 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
खलिहान में आग लगने से हजारों की संपति राख

बासुकीनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत सिंहनी पंचायत के भोड़ासारे गांव में बीती रात अगलगी की घटना में धान का पुंज जलकर खाक हो गया. पीड़ित दिनेश हांसदा ने बताया कि करीब 35 हजार मूल्य का धान व पुआल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा पंप की मदद से आग को गांव में फैलने से रोका गया. […]

विज्ञापन

बासुकीनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत सिंहनी पंचायत के भोड़ासारे गांव में बीती रात अगलगी की घटना में धान का पुंज जलकर खाक हो गया. पीड़ित दिनेश हांसदा ने बताया कि करीब 35 हजार मूल्य का धान व पुआल जलकर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा पंप की मदद से आग को गांव में फैलने से रोका गया.

उसने बताया कि धान की कटाई के बाद धान को खलिहान में ही छोड़ दिया था. बीती रात हुई इस घटना में करीब तीस क्विंटल धान पुआल समेत जल गया. पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola