छिनतई कर भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Published at :04 Mar 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
छिनतई कर भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

काठीकुंड : काठीकुंड में गुरुवार को छिनतई की घटना को अंजाम देकर भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को काठीकुंड थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना काठीकुंड थाना से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर गांधी चौक में हुई. जहां लोगों ने देखा […]

विज्ञापन

काठीकुंड : काठीकुंड में गुरुवार को छिनतई की घटना को अंजाम देकर भागते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को काठीकुंड थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना काठीकुंड थाना से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर गांधी चौक में हुई. जहां लोगों ने देखा कि एक युवक छिनतई कर भाग रहा है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उक्त युवक ने दिन दहाड़े इंदरबनी निवासी ललिता किस्कू के हाथ से पैसे छीनकर भागने लगा.

ललिता अपने परिवार के साथ जरूरी सामान खरीदने बाजार आई थी. इसके बाद वह एटीएम में गयी और 3000 रुपये की निकासी की. लेकिन पहले से ताक लगाये चौक पर बैठे आमगाछी निवासी साजिद अंसारी ने उसके हाथ से पैसे छीन लिये.

तब महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, तभी चौक पर खड़े लोगों ने हल्ला सुनकर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola